फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Officer Transfer: आईपीएस प्रभाकर चौधरी का तबादला, अब मेरठ के एसएसपी बने रोहित सिंह

Sun, 26 Jun 2022 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया है। प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवान और प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शनिवार को शासन द्वारा 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वहीं मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी का भी ट्रांसफर हो गया है। प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


सुधीर कुमार सिंह बने डीआईजी सहारनपुर
सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर का नया डीआईजी बनाया गया है। आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को उप-महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। यहां तैनात आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आईजी कारागार मुख्यालय लखनऊ बना कर भेजा गया है।

आदित्य प्रजापति होंगे विकास प्राधिकरण के सचिव
एसडीएम मथुरा आदित्य प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। प्राधिकरण सचिव महेंद्र प्रसाद का पहले ही तबादला हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, जबकि परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्रा को जिले का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें