फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में निवेश कुंभ: 'पैसा सिर्फ कमाइए नहीं, उसे आपके लिए भी कमाने दीजिए', विशेषज्ञों ने बताया निवेश का तरीका

Sun, 28 Jun 2026 11:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: अमर उजाला और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के तत्वावधान में निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। सिद्धार्थ दमानी ने कहा कि म्यूचुअल फंड भी दीर्घकालिक निवेश का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ दमानी और ललित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती महंगाई के बीच केवल पैसा कमाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे सही जगह निवेश कर भविष्य को सुरक्षित बनाना भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के तत्वावधान में आयोजित निवेश कुंभ में वित्तीय विशेषज्ञों ने निवेश, बचत, साइबर सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता के ऐसे मंत्र दिए, जो हर परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेल्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. बृजभूषण अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षित निवेश ही सुनहरे भविष्य की आधारशिला है। 
उन्होंने कहा कि व्यापारी और उद्यमी केवल कारोबार बढ़ाने की योजना ही नहीं बनाते, बल्कि अपनी कमाई का सही उपयोग कैसे हो, इस पर भी गंभीरता से विचार करते हैं। यदि निवेश दीर्घकालिक योजना और सही रणनीति के साथ किया जाए तो आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि दोनों सुनिश्चित की जा सकती हैं। उन्होंने म्यूचुअल फंड और एसआईपी को भविष्य के लिए प्रभावी निवेश विकल्प बताया।
 

निवेश कुंभ में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
ऐसा निवेश करें कि पैसा आपके लिए काम करे
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के इन्वेस्टर एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट हेड सिद्धार्थ दमानी ने कहा कि निवेश केवल आज की जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की आर्थिक सुरक्षा के लिए किया जाता है। बैंक एफडी, सोना और रियल एस्टेट जैसे पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड भी दीर्घकालिक निवेश का प्रभावी माध्यम बन चुका है। वित्तीय स्वतंत्रता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना और धैर्य के साथ लंबे समय तक निवेश बनाए रखना जरूरी है। जीवन और निवेश दोनों में कोई शॉर्टकट नहीं होता। 
उन्होंने बढ़ती महंगाई के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य पर बढ़ते खर्च का उल्लेख करते हुए कहा कि इन जरूरतों को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति को समय रहते निवेश की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं की वित्तीय समझ और निवेश के प्रति उनकी जागरूकता की भी सराहना की।
 

महिलाओं की बचत और निवेश की समझ बनी मिसाल
मुख्य वक्ता ललित शर्मा ने कहा कि महिलाएं हमेशा से बचत और आपातकालीन वित्तीय योजना बनाने में सबसे आगे रही हैं। उन्होंने नोटबंदी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय महिलाओं ने वर्षों से सुरक्षित रखी गई बचत से परिवारों की मदद की थी। उन्होंने समझाया कि यदि आज का एक लाख रुपये सही जगह निवेश नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में उसकी वास्तविक खरीद क्षमता काफी कम हो जाएगी। उन्होंने सेबी स्कोर, सेबी चेक, एसआईपी दस्तावेज और इक्विटी निवेश जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी।
 

साइबर ठगी से बचाव के भी दिए अहम मंत्र
पुलिस विभाग से आए साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एपीके फाइल के खतरों की जानकारी दी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। स्पष्ट किया कोई भी व्यक्ति किसी को ''डिजिटल अरेस्ट'' नहीं कर सकता। यदि कोई फोन या इंटरनेट के माध्यम से ऐसी धमकी देता है तो वह साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है। लोगों को ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
 

पैनल डिस्कशन में मिले निवेश के व्यावहारिक सुझाव
अंतिम सत्र के पैनल डिस्कशन में युवाओं ने एसआईपी, म्यूचुअल फंड और निवेश से जुड़े अनेक सवाल पूछे। पैनल का संचालन ब्रिजेश गिरी ने किया। जय भगवान सिंघल ने शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को उदाहरणों के माध्यम से समझाया और बताया कि लंबे समय तक निवेश बनाए रखने वाले निवेशकों को अल्पकालिक गिरावट से घबराना नहीं चाहिए। उमेश कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित निवेश के सुझाव दिए। 
 

पंकज शर्मा ने बताया कि हाल के समय में सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचीं, लेकिन सही समय और सही रणनीति के बिना कई निवेशक अपेक्षित लाभ नहीं ले सके। वहीं विरेंद्र पाल सिंह ने युवाओं को सलाह दी कि निवेश की शुरुआत 40 वर्ष की उम्र में नहीं, बल्कि 25 वर्ष की उम्र से ही कर देनी चाहिए, ताकि छोटी-छोटी बचत भी भविष्य में बड़ा आर्थिक सहारा बन सके।
 
विज्ञापन

बड़ी संख्या में रही सहभागिता
कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, असिस्टेंड कमिश्नर उद्योग मोहित कुमार, कमिश्नर उद्योग सोम्या आर्य, राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज के छात्र-छात्राओं सहित हनीफ राणा, इस्माइल, राजा ठाकुर, आशीष भरत, श्याम सुंदर, बीना त्यागी, संगीता धानौटा, सीमा खंदावली और नीतू कबट्टा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें