फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में धांधली की जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
धांधली की जांच को पहुंची यूपी बार काउंसिल की टीम, दर्ज किए बयान
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव में मतगणना के दौरान धांधली के आरोप की जांच के लिए यूपी बार काउंसिल की जांच कमेटी सोमवार को मेरठ पहुंची। कमेटी ने आपत्तिकर्ताओं तथा उम्मीदवारों के बयान दर्ज किए। अगले दो दिन में कमेटी जांच रिपोर्ट यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन को देगी।
जांच कमेटी से बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह, अजय कुमार शुक्ला पंडित नानक चंद सभागार में दोपहर 12 बजे पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक उम्मीदवार को अलग-अलग बुलाकर सबके बयान दर्ज किए। देर शाम चार बजे तक सभी के बयान दर्ज किए गए। जांच कमेटी के सदस्य बलवंत सिंह ने बताया कि अगले दो दिन में रिपोर्ट दी जाएगी। इसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
यह था मामला
चुनाव के लिए 17 दिसंबर को मतदान हुआ था। 19 दिसंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतगणना का कार्य हुआ। इसके बाद 1600 मतों तक का परिणाम घोषित किया गया था। इसी दौरान तीन में से दो पैनल से जुड़े अधिवक्ताओं ने अनियमितता बरतने और धांधली का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

चुनावी मंडल ने मतगणना 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। 20 दिसंबर सुबह कुछ अधिवक्ताओं ने मतणगना शुरू कराने की मांग की। इसे लेकर चुनाव अधिकारियों के साथ काफी नोकझोंक हुई थी। यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने मतगणना को अगले आदेश तक रोक दिया था। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी बनाई थी और जांच कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें