फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅक्सीजन जेनरेशन प्लांट चलाया तो चली गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट चलाया तो चली गई बिजली
विज्ञापन

मेरठ। तीसरी लहर की तैयारियां परखने के लिए मंगलवार को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएचसी पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट चलाकर देखा तो बिजली चले जाने के कारण वह बीच में ही बंद हो गया। करीब आधे घंटे बाद उसे जेनरेटर से चलाया गया। हालांकि 15 मिनट बाद बिजली भी आ गई थी।
जिला अस्पताल में दोपहर करीब डेढ़ बजे सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान पहुंचे। उन्होंने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट चलवाकर देखा। थोड़ी ही देर बाद एक फेज की लाइट चली गई, जिससे वह बंद हो गया। कुछ देर जेनरेटर और फिर बिजली से इसे चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का भी निरीक्षण किया। व्यवस्था ठीक मिली। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में डब्ल्यूएचओ की मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीति ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। कोरोना की दोनों लहर के दौरान इसे ही कोविड अस्पताल बनाया गया था। इसके अलावा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट और पीआईसीयू देखा। इनके साथ डॉ. धीरज बालियान, डॉ. तरुण पाल, डॉ. विजय जायसवाल और डॉ. नवरतन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें