फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को धमकी देने के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड को धमकी देने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कार सवार युवकों द्वारा होमगार्ड से की गई धक्कामुक्की और धमकी के मामले की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने सीसीएसयू पहुंचकर होमगार्डों के बयान दर्ज किए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में कार सवार युवक नोकझोंक करते दिख रहे हैं, लेकिन पिस्टल तानने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। चार पहिया वाहनों को प्रवेश देने पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को कार सवार कुछ युवकों का इस बात को लेकर होमगार्ड से विवाद हो गया था। होमगार्ड ने पिस्टल तानकर गोली मारने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप लगाकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

यह भी कहा गया था कि युवक विवि का छात्र ही नहीं है। मंगलवार को मेडिकल पुलिस ने सीसीएसयू पहुंचकर होमगार्डों से बात की। इसमें होमगार्ड ने आरोपों को दोहराया। गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें कार सवार युवक होमगार्डों से नोकझोंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक होमगार्ड के साथ युवक कंट्रोल रूम की ओर जाते दिख रहे हैं। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि पिस्टल तानने की बात सामने नहीं आई है। नोकझोंक जरूर हुई है। बिलाल गाजी एमबीए का छात्र बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि के लिए विभागाध्यक्ष से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें