बताया गया कि जो मशीनें प्राप्त हुई हैं, उनके भीतर पुराने पुर्जे लगे हैं पर मशीनों के कवर नए हैं। इन मशीनों में दोष है कि या तो चलती ही नहीं है। यदि चल जाती है तो बस का रूट ही बदल देती हैं। पुराने डाटा को खत्म नहीं कर रही। इरेज करने पर पुराना डाटा खत्म हो जाना चाहिए। टिकटों को सबमिट भी नहीं कर रही है, जिसे लेकर परिचालक परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अधिकांश परिचालकों की ओर से मेनुअल टिकट काटे जा रहे हैं। अमर उजाला में तीन सिंतबर के अंक में संबंधित खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद से निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई है। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया के मामले के संज्ञान में आने से जांच बैठा दी गई है। मंगलवार को संबंधित कंपनी के इंजीनियरों ने यहां पर मशीनों को चैक करने का काम शुरू कर दिया है।
ईटीएम नई नहीं पुरानी है: एरिया मैनेजर
संबंधित कंपनी के एरिया मैनेजर मिलिंद राणा ने बताया कि धामपुर डिपो को ठेकेदार की ओर से 76 मशीनें भेजी गई थीं। लेकिन ये मशीन नई नहीं हैं। न ही निगम के ऑर्डर पर इन मशीनों को खरीदा गया है। स्टोर में जो मशीनें खराब पड़ी होती थी, उन मशीनों के पुरजों को निकाल कर मरम्मत की जाती है। इन मशीनों की रिपेयरिंग की कोई धनराशि संबंधित कंपनी की ओर से निगम से नहीं जाती। मशीनों का कवर खराब हो गया था। इसलिए ईटीएम की मशीनों के पुर्जों को कंपनी के नए कवर में फिट कर यहां भेजा गया है। मैनेजर का कहना है कि डिपो की ओर से जिन 42 मशीनों को निगम मुख्यालय भेजने का प्रयास किया जा रहा था। वह उन मशीनों की यहीं पर चेकिंग होगी। यदि खराब होगी तो डैमेज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों की सच्चाई जान चौंक गए अफसर, लगाया जा रहा प्रदेश सरकार को चूना
मुरादाबाद परिक्षेत्र के आरएम एसके शर्मा का कहना है कि निगम की ओर से मशीनों की डिमांड तो की जा रही थी। पर निगम की ओर से नई मशीनों को खरीदने का ऑर्डर किसी कंपनी को नहीं दिया गया। न ही कंपनी की ओर से नई मशीनें भेजी गई हैं। जो मशीनें खराब हो जाती हैं। कंपनी के अधिकारी उनकी ही रिपेयरिंग कर डिपो को भेज देते हैं। कंपनी की ओर से इन मशीनों की रिपेयरिंग के बदले भुगतान का बिल भी निगम को नहीं भेजा जाता।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/