फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिनौली रोड पर बैनामा घोटाले की जांच, डीएम के निर्देश पर टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। कस्बे में मंगलवार शाम सरधना-बिनौली सड़क पर स्थित एक भवन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और सब रजिस्ट्रार की टीम ने जांच की। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2021 में एक व्यक्ति ने भवन के आगे के हिस्से को व्यावसायिक और पीछे के हिस्से को आवासीय दिखाकर बैनामा कराया था। जांच के बाद संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

सब रजिस्ट्रार संजू सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी डॉ. आरिफ खान ने वर्ष 2021 में सरधना-बिनौली सड़क पर बालाजी गैस एजेंसी के सामने स्थित टूटी-फूटी दुकान का बैनामा कराया था। आरोप है कि स्टांप शुल्क बचाने के लिए बिल्डिंग के आगे के हिस्से को व्यावसायिक और पीछे के हिस्से को आवासीय दिखाकर बैनामा कराया गया। इस पर तत्कालीन सब रजिस्ट्रार प्रेम प्रकाश ने आपत्ति जताते हुए रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सरधना उदित नारायण और सब रजिस्ट्रार संजू सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर लौट आए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें