फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री से बनाई गई सड़कों का नहीं होगा भुगतान, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
35 करोड़ की सड़कों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
विज्ञापन

मेरठ। शहर में करीब 35 करोड़ की लागत से बनी सड़कों में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। नगरायुक्त ने सोमवार को अफसरों को साथ लेकर सड़क की मोटाई की जांच की और निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे। इस मामले में कई फर्मों को काली सूची में डाला जा सकता है।
विज्ञापन

महानगर में लगभग 35 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया गया है। इनमें कुछ सीसी रोड हैं तो कुछ डैंस की हैं। स्थानीय लोग सड़कों में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत कर रहे हैं। सोमवार को नगरायुक्त मनीष बंसल ने चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा और एई राजवीर सिंह को साथ लेकर पीडब्लूडी की मशीन से साकेत में विजिलेंस कार्यालय के सामने सड़क की मोटाई की जांच कराई। निर्माण सामग्री से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। नगरायुक्त ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्म और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से ठेकेदारों में अफरातफरी है।
विज्ञापन

बुधवार को शास्त्रीनगर में होगी जांच
शास्त्रीनगर में कुटी रोड भी बन रही है। नगरायुक्त के निर्देश पर बुधवार को इस सड़क की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें