इनमें 32 वर्षीय मुक्केबाज सतीश कुमार, खुर्जा निवासी 45 वर्षीय शॉटगन स्किट शूटर मेराज अहमद खान, बुलंदशहर निवासी रोइंग खिलाड़ी अरविंद कुमार शामिल हैं। पैरा ओलंपिक में संभल निवासी 26 वर्षीय पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह, नोएडा के गोविंदगढ़ निवासी पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, मेरठ महपा गांव निवासी 31 वर्षीय पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा शामिल हैं।
मुजफ्फरनगर के हैं कुश्ती कोच
ओलंपिक में शामिल होने वाली भारतीय कुश्ती टीम के चीफ कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह को बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले जगमिंद्र सिंह अपने जमाने के ख्यातिलब्ध पहलवान रहे हैं। देश के सात पहलवान ओलंपिक में शामिल होंगे।
खिलाड़ियों पर बरसेगा धन
उप्र खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ व कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में कोटा लेने वाले खिलाड़ियों का डाटा तैयार कर लिया गया है।