मेरठ में तैनात दारोगा की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से विभाग में हड़कंप मच गया। दारोगा का शव गंगानगर में शराब के ठेके के बाहर पड़ा मिला। घटना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि दारोगा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया गया कि वह अलीगढ़ के पिसावा के रहने वाले थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मेरठ में तैनात दरोगा की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंगानगर थाने से 250 मीटर दूर शराब ठेके के बाहर उनका शव मिला है। सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दंपती की मौत, चालक व बेटा घायल, धनोल्टी से लौट रहा था परिवार
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह शव कई घंटे से यहां पड़ा हुआ था। वह अलीगढ़ जिले में पिसावा के रहने वाले थे। इस समय मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे। दरोगा की पत्नी अंजलि भी बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाने में तैनात हैं।
पुलिस का कहना है कि दोनों गंगानगर डी-ब्लॉक में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/