फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता विनीत शारदा के खिलाफ पुलिस ने डाला तस्करा, इंस्पेक्टर से हुई थी तीखी झड़प

Wed, 27 Nov 2019 03:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विनीत अग्रवाल शारदा
विज्ञापन

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने भाजपा नेता विनीत शारदा के खिलाफ मंगलवार को थाने की जनरल डायरी (जीडी) में तस्करा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


यह प्रकरण 22 नवंबर का है। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती का आठ नंबर को अपहरण हो गया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी से पाकिस्तान निवासी नदीम फेसबुक से जुड़ा था। पुलिस ने शिकायत के बावजूद केवल गुमशुदगी दर्ज की थी। जिसके बाद परिजनों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मदद मांगी थी। सांसद के दखल के बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस सक्रिय हुई थी। जांच में सामने आया था कि युवती आठ नवंबर की रात को ही दुबई पहुंच गई थी। नदीम दुबई में ही एक होटल में काम करता है। 22 नवंबर को विनीत शारदा कंकरखेड़ा में युवती के घर गए थे। इस दौरान वहां मौजूद इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र राणा से उनकी इस मामले में कार्रवाई न करने को लेकर तीखी झड़प हो गई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर छुट्टी पर चले गए थे।

यह भी पढ़ें: दुबई से पाकिस्तान पहुंचा नदीम, सोशल मीडिया एक्सपर्ट से फोन पर हुई बात, युवती के बारे में बोला...

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार को छुट्टी से लौटते ही विनीत शारदा के खिलाफ तस्करा डाला गया। कंकरखेड़ा पुलिस ने इसमें लिखा है कि 22 नवंबर की दोपहर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा गुम हुई युवती के मामले में उसके घर गए थे। वहीं विनीत शारदा ने उनसे अभद्रता की। कई बार तेज आवाज में डांटा। जब विरोध किया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है। जो भी जिसने कहा, वही जीडी में लिखा गया। 

मैंने कुछ गलत नहीं कहा
भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि कंकरखेड़ा पुलिस ने एक तो लापता युवती की रिपोर्ट नहीं लिखी। सांसद राजेंद्र अग्रवाल इस मामले को संसद में उठा चुके हैं, उसके बाद भी पुलिस नहीं जागी। मैंने इंस्पेक्टर से कुछ गलत नहीं कहा। पुलिस ने यदि तस्करा डाला है तो यह पुलिस और इंस्पेक्टर को भारी पड़ेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें