इस हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद एसपी देहात अविनाश पांडे और सीओ किठौर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ किठौर ने बताता कि हादसे में कांस्टेबल संदीप गिरी की मौत हो गई। जबकि दरोगा और दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। क्षतिग्रस्त पुलिस की सूमो को आसपास के लोगों की मदद से हाईवे से हटाया गया। सिपाही के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था। सीओ का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी पुलिस की सूमो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी थी।
चार लोग घायल
टीपीनगर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मलियाना निवासी जॉनी पुत्र सतपाल मंगलवार देरशाम अपने दोस्त सोनू पुत्र तारा निवासी जानी के साथ कहीं से घर लौट रहा था। वह बंबे के रास्ते से आ रहे थे। मोड़ पर सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/