फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोटका व सरूरपुर खुर्द में गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया

विज्ञापन
सरूरपुर। गन्ने की फसल का निरीक्षण करते शुगर मिल व गन्ना विभाग के अधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र के गांव गोटका व सरूरपुर खुर्द में दौराला शुगर मिल के अधिकारियों ने नई तकनीक से हो रही गन्ना फसल की बुवाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्नत विधियों से की जा रही बुवाई और फसल की स्थिति का जायजा लिया।
मंगलवार को गन्ना विभाग लखनऊ से आए अपर गन्ना आयुक्त डॉ. वीवी सिंह ने गन्ना विकास परिषद दौराला क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोटका में किसान मोहित के खेत में ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई का निरीक्षण किया। इसके बाद किसान संतोष के खेत में पेयर्डरो विधि व आरएमडी तकनीक से किए गए पेड़ी प्रबंधन का अवलोकन किया। टीम ने सरूरपुर खुर्द में किसान संदीप कुमार के खेत में सिंगल बड ट्रेंच विधि से की गई बुवाई का निरीक्षण किया। अमरपाल सिंह के खेत में दो आंख वाले गन्ने के टुकड़ों से ट्रेंच विधि द्वारा की गई बुवाई भी देखी गई। सभी स्थानों पर फसल की स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने किसानों से संवाद कर उन्नत कृषि तकनीकों के शत-प्रतिशत अनुपालन और क्षेत्र विस्तार पर जोर दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय किसान, जनप्रतिनिधि, गन्ना विभाग व दौराला शुगर मिल के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद बसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रगति को संतोषजनक बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें