दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में वित्तीय निवेश व प्रतिभूति जागरूकता कार्यक्रम पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वक्ता ने विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी से अवगत कराया।
मुख्य वक्ता अर्चना शर्मा ने वित्तीय योजना और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि हम अक्सर धन की कमी होने के बारे में बात करते हैं, लेकिन बहुत कम ही ऐसे व्यक्ति हैं जो धन को सुरक्षित रूप से बढ़ा पाते हैं। उन्होंने महंगाई दर का धन पर दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि लोग अक्सर निवेश करते समय महंगाई दर के बारे में सोचते ही नहीं हैं, इसीलिए उन्हें एक लंबी अवधि में नुकसान उठाना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता, खरीदारी, बचत निवेश आदि विषयों पर जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने अर्चना शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।