फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आयुर्वेद चिकित्सा के गुण व लाभ के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
कंकरखेड़ा के टीकाराम कॉलोनी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्
विज्ञापन
टीकाराम कॉलोनी के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मनाया आयुर्वेद दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। टीकाराम कालोनी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी मेरठ समेत अन्य चिकित्सक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जहां चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य लाभ कैसे मिल सकता है, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मेरठ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि राजयकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए विषय पर आयुर्वेद दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटा और भगवान धनवंतरी की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी संजीव मलिक, कंकरखेड़ा यूपीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निमि टैगोर, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. शशिबाला समेत अन्य चिकित्सकों ने लोगों को आयुर्वेदिक आहार-विहार और स्वास्थ्य लाभ जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।इस दौरान डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें