गांव में जहां ग्रामीणों के बीच पंचायत में अपमानित होने के कारण वृद्ध द्वारा ही आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ का कहना है कि महिला के परिवार और वृद्ध के परिजनों में आपसी रंजिश भी चली आ रही है। ऐसे में कहीं उसकी हत्या न की गई हो। फतेहपुर थानाध्यक्ष भानू प्रताप का कहना है कि पुलिस गांव भेजी गई थी लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
एक पखवाडे़ में तीन घटनाएं हो चुकी हैं
पुलिस पंचायतों को रोक पाने में पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। एक पखवाडे़ के अंदर तीन घटनाएं पंचायतों की हो चुकी हैं। सहारनपुर में युवक से अमानवीय हरकत की गई थी जिसमें पीड़ित ने जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद बिहारीगढ़ के सुंदरपुर में पंचायत ने युवक का मुंह काला कर जूतों की माला डाल दी थी। अब भैंसराव में पंचायत में अभद्रता का शिकार वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/