फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर जाम की दुश्वारियों से उद्योग प्रभावित : अंकित सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ आईआईए भवन मोहकमपुर फेस प्रथम में हुई उद्यमियों की बैठक में यातायात और औद्योगिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावित इलाकों में यातायात पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए आईआईए के अध्यक्ष अंकित सिंघल ने यातायात व्यवस्था एवं औद्योगिक इकाइयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की और ज्ञापन सौंपा। अंकित का कहना था कि रेलवे रोड से लिंक रोड पर पीक आवर्स में गंभीर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए।
लिंक रोड का एग्जिट बागपत रोड जंक्शन के ठीक सामने होने के कारण ट्रैफिक रुकते ही लिंक रोड का प्रवेश अवरुद्ध हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए स्टॉप लाइन को लगभग 50 मीटर पीछे करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन




माधवपुरम की ओर से आने वाले कई वाहन विपरीत दिशा में चलते हैं। इससे दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति बनती है। साथ ही दिल्ली रोड पर प्रथम यू-टर्न बड़े वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है।



परतापुर फ्लाईओवर, मेवला फ्लाईओवर, रेलवे रोड चौराहा एवं घंटाघर चौक सहित कई स्थानों पर ई-रिक्शा और टेंपो के अनियमित खड़े होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। अहमद रोड टी-पॉइंट पर बैरिकेडिंग की अस्थिर व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई और स्थायी समाधान की आवश्यकता बताई गई।


हादसों के बाद फैक्टरी के बाहर धरना-प्रदर्शन और नियोक्ताओं पर दबाव बनाने के मामलों को लेकर भी मुद्दा उठाते हुए सुझाव दिए गए। कर्मचारी विवादों में 112 पर कॉल कर पुलिस हस्तक्षेप की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। सुझाव दिया गया कि ऐसे मामलों में पुलिस पहले प्राथमिक सत्यापन करे और यदि मामला श्रम विवाद का हो तो उसे श्रम विभाग या मध्यस्थता तंत्र के पास भेजा जाए।



इसके अलावा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मेवला फ्लाईओवर के नीचे खुले में शराब सेवन और अराजकता की शिकायत उठाते हुए वहां नियमित पेट्रोलिंग और नाइट ड्राइव बढ़ाने की मांग की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना, थाना प्रभारी अजय शुक्ला, टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा
विज्ञापन

के अलावा आईआईए के सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, अजय गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अंकुर जग्गी, रवि एलन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें