फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूना अखाड़े से जुड़ी यति मां चेतनानंद का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ की यति मां चेतनानंद का बृहस्पतिवार को दिल्ली स्टेडियम में निधन हो गया। वह अपनी छोटी बेटी तेजस्विनी का शूटिंग ट्रायल देखने दिल्ली पहुंची थीं। परिवार ने बताया कि वह श्वास संबंधी रोग से पीड़ित थीं। वह पहले अधिवक्ता थीं और यति नरसिंहानंद के संपर्क में आकर धर्म मार्ग अपनाया और जूना अखाड़ा से जुड़ गई थीं। उनका आध्यात्मिक नाम यति मां चेतनानंद सरस्वती रखा गया। उन्होंने कई वर्षों तक हिंदू समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया। बृहस्पतिवार को उनकी छोटी बेटी तेजस्विनी का दिल्ली में ट्रायल था। वह बड़ी बेटी अदिता के साथ दिल्ली पहुंची थीं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। कोच जोनी चौधरी उन्हें अस्पताल ले गए पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन के बाद उनके शव को मेरठ स्थित आवास पर लाया गया। यति नरसिंहानंद भी उनके शास्त्रीनगर अंसल स्थित आवास पर पहुंचे। देर रात तक सैकड़ों लोग वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें