फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कांग्रेसियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के पुराना के-ब्लॉक स्थित पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर रविवार को कांग्रेसियों ने हंगामा किया। पुलिस ने आनन-फानन प्रतिमा की मरम्मत कराकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। पार्क में घूम रहे लोगों ने इसकी जानकारी कांग्रेस के शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष हरीश वशिष्ठ को दी। उनकी सूचना पर वहां जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, रोबिन नाथ, अखिल कौशिक, अरुण कौशिक, वसीम अंसारी, अल्तमस त्यागी, हर्ष ढाका आदि लोग पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी भी फोर्स के साथ पहुंचे और सभी को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोगों से पता चला है कि शाम को पार्क में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। संभावना है खेल के दौरान प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई हो। पुलिस असामाजिक तत्वों की हरकत से इंकार कर रही है। हालांकि मौके पर पहुंची एलआईयू ने भी जांच पड़ताल की। आशंका जताई कि माहौल बिगाड़ने के लिए भी प्रतिमा तो क्षतिग्रस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए। वह डीएम से मामले की जांच कराने और नई प्रतिमा लगवाए जाने की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता शहजाद कुरैशी ने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
स्थिति सामान्य है
बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने प्रतिमा ठीक करा दी है। स्थिति सामान्य है। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें