फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज की तरह रेलवे ने भी लागू किया नया नियम, अब तय सीमा से अधिक नहीं ले जा सकेंगे सामान

Thu, 01 Aug 2019 11:05 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब ट्रेन में सफर करने से पहले आपको अपने बैग या अन्य सामान का वजन भी तय करना होगा। हवाई जहाज की तरह ही ट्रेन में अब 35 किलो वजन तक का सामान ही बिना शुल्क ले जाया जा सकेगा। स्लीपर क्लास में 40 किलो वजन तक के सामान की छूट दी गई है। इससे ज्यादा वजन का सामान पार्सल के रूप में शुल्क देकर ही ले जाया जा सकेगा। बिना शुल्क के इससे ज्यादा वजन का सामान मिलने पर छह गुना जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन


सख्ती से होगा पालन 
साल 2006 में लागू न हो सके इस शासनादेश पर पिछले साल भी लोकसभा में विस्तार से चर्चा हुई थी। अब जाकर रेलवे ने इस नियम को सख्ती से लागू कराने को कहा है। स्लीपर क्लास में 40 किलो वजन तक का सामान ही निशुल्क ले जा सकेंगे।

Trending Videos

ये रहेंगे सामान ले जाने के नियम
                               मुफ्त सामान   
         शुल्क देकर        
एसी प्रथम श्रेणी                70 किलो            150 किलो
एसी द्वितीय श्रेणी            50 किलो             100 किलो 
एसी तृतीय श्रेणी               40 किलो              40 किलो
स्लीपर क्लास                  40 किलो               80 किलो
सेकेंड क्लास                    35 किलो               70 किलो 

अलग-अलग क्लास को मार्जिनल छूट
रेलवे के अनुसार एसी फर्स्ट में 15 किलो तो बाकी श्रेणी में वजन में 10-10 किलो की मार्जिनल छूट दी गई है। इससे अधिकतम सीमा का वजन ले जाने पर पार्सल चार्ज के छह गुना तक जुर्माना देना पड़ सकता है। अधिकतम तय सीमा पर सामान ले जाने वालों को पार्सल रूम में जाकर सामान बुक करना होगा।
विज्ञापन

यात्री भी कर सकते हैं शिकायत
अगर किसी यात्री को ट्रेन में बैठने के दौरान दिक्कत हो रही है तो वह भी इसकी शिकायत टीटीई से कर सकता है। टीटीई सामान को देखकर अंदाजा लगा लेगा कि सामान का वजन कितना है। अगर वजन तय सीमा से अधिक पाया गया तो टीटीई सामान पर जुर्माना भी लगा सकता है। कभी भी चेकिंग से बचने के लिए यात्रियोें को अब ट्रेनों में चढ़ने से पहले सतर्क होना होगा।    
 
एयर इंडिया विमान में सामान भार (बिना शुल्क)
प्रथम श्रेणी  :       40 किलो
बिजनेस श्रेणी :    35 किलो
इकोनॉमी श्रेणी   : 25 किलो 

नियम लागू हो गया है
रेलवे के आदेश पर यह नियम लागू हो गया है। जिसका पालन कराने के लिए चेकिंग स्टाफ सामान का वजन तय कराएगा। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें