फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ पहुंचे टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव, SG स्टोर का किया उद्घाटन, युवाओं को दिया बड़ा संदेश

Tue, 28 Apr 2026 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मेरठ के दिल्ली रोड स्थित SG स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट बैट और बॉल की गुणवत्ता परखी और युवाओं को खेल के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
क्रिकेटर कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को मेरठ पहुंचे। यहां दिल्ली रोड स्थित SG स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं में उन्हें देखने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


स्टोर में क्रिकेट उपकरणों की गुणवत्ता परखी
उद्घाटन के बाद कुलदीप यादव ने स्टोर में उपलब्ध क्रिकेट बैट और बॉल को बारीकी से देखा। उन्होंने आधुनिक क्रिकेट उपकरणों की गुणवत्ता को भी परखा और उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों के लिए सही और गुणवत्तापूर्ण खेल उपकरण बेहद जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें: Ganga E-way Launch: 594 KM एक्सप्रेसवे का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज का सफर होगा सुपरफास्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को दिया अभ्यास का संदेश
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप यादव ने कहा कि बेहतर बैट और बॉल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि वे क्रिकेट या किसी भी खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो समर्पण, अनुशासन और लगातार अभ्यास बेहद जरूरी है।

मेरठ में उनके आगमन और स्टोर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह दिखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें