फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का बढ़ा वार.. पारा 39 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। गर्मी का वार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तापमान 39 डिग्री के पार हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन-चार दिन तक मौसम में कोई बदलाव न होने के कारण राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाओं की गति धीमी पड़ने और लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी से उमस और चुभन वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को दिन भर चिलचिलाती धूप व चुभन वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते दिन और रात को राहत नहीं मिल रही है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। हवा की गति चार किमी प्रति घंटा की रही। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के अनुसार अभी तीन चार दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने व लगातार उमस बढ़ने से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। मानसून आने पर ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
गंगानगर में सुबह-शाम चार घंटे कटेगी बिजली
मेरठ। मंगलवार को 33 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, 11 केवी गंगासागर फीडर से संबंधित क्षेत्र एल ब्लॉक, एम ब्लॉक, एन ब्लॉक, एनपी ब्लॉक, गंगासागर, नवकार वाटिका, शिप्रा विहार, गंगा वाटिका, राज गोल्फग्रीन, राज हाइट आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। शाम 3 बजे से 5 बजे तक गंगानगर-प्रथम व गंगानगर-द्वितीय उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी राकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें