फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जांच में फंसे सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमंतास होटल का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं कि करोड़ों की विवादित जमीन का एक और मामला सामने आया है। इसमें भी सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने दोनों के खिलाफ एसपी सिटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एनएच-58 पर विवादित जमीनों में पुलिस के कारनामों की पोल खुलने लगी है। बताया गया कि अमंतास होटल प्रकरण में हाईप्रोफाइल ड्रामा करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को लेकर हुआ, जिस पर एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने रविवार को एसएसपी से दोबारा जांच रिपोर्ट मांगी है। यह मामला अभी निपटा भी नहीं है कि कंकरखेड़ा हाईवे स्थित एक और करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का मामला सोमवार को एडीजी के पास पहुंचा है। उसमें भी सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं।
बताया गया है कि प्रॉपर्टी डीलर अशोक मारवाड़ी और कविंद्र सिंह के बीच करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि पुलिस से साठगांठ करके अशोक मारवाड़ी ने पहले कविंदर को जेल भिजवाया था। जमानत पर छूटते ही कविंदर ने पुलिस से सेटिंग करके अशोक मारवाड़ी को जेल भिजवा दिया। इस विवाद के पीछे हाईवे पर करोड़ों की कीमत की जमीन बताई जा रही है। जिसमें पुलिस की भूमिका भी पूरी तरह से संदिग्ध बताई जा रही है। इस मामले की शिकायत मिलने पर एडीजी ने सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस के खिलाफ एसपी सिटी को जांच सौंपी है। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

1.58 करोड़ का बताया विवाद
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव निवासी साहिल उर्फ सोनू ने 13 बीघा जमीन प्रॉपर्टी डीलर अशोक मारवाड़ी और कविंदर को बेची थी। जिसमें 1.58 करोड़ रुपये बकाया रहने का आरोप है। सोनू ने एडीजी जोन कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि दोनों प्रॉपर्टी डीलरों के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें पुलिस हस्तक्षेप कर रही है।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
जमीन के विवाद को लेकर पुलिस के खिलाफ एक और शिकायत मिली है। उसके चलते सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस पर एक और जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें