शाह जमाल में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का स्वागत करते पार्टी के कार्य करता
सरधना। गांव मिलक में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) किसान क्रांति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया। चौधरी निखिल राव पूर्व में भाकियू किसान सभा में थे। वे अब भाकियू किसान क्रांति में शामिल हो गए हैं और उन्हें मेरठ जिले का संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के आसिफ खान ने की। उन्होंने कहा कि भाकियू किसान क्रांति किसानों की आवाज़ को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाने वाला संगठन है। मेरठ जनपद में संगठन किसान, मजदूर और नौजवानों के हक़ की लड़ाई को और तेज़ी से लड़ेगा। नवमनोनीत जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष के साथ निभाएंगे और किसानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। मजहर सैफी को जिला प्रभारी मेरठ और हमजा गाज़ी को युवा मंडल अध्यक्ष मेरठ नियुक्त किया गया।