फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में पुलिस के 198 सीसीटीवी कैमरों का रिमोट कबाडियों पर, कैसी हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज में पुलिस के 198 सीसीटीवी कैमरों का रिमोट कबाड़ियों पर, कैसी हो रही निगरानी
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 198 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनका रिमोट कबाड़ियों के हाथ में हैं। इन कैमरों में कोई शातिर कबाड़ी कैद नहीं हुआ। सवाल है कि जब सोतीगंज में चोरी की गाड़ियों के कटने की जानकारी पुलिस को मिल रही है तो इन कैमरों में क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं।
ये कैमरे लगाते समय दावा किया गया था कि इन कैमरों की मॉनिटरिंग रोजाना होगी। आश्चर्य की बात तो यह है कि ये कैमरे पुलिस ने ही लगवाए और पुलिस ने ही इनकी नियमित निगरानी तक नहीं की। हैरानी की बात यह भी है कि इन कैमरों में एक भी शातिर कबाड़ी चोरी की गाड़ी काटते नहीं मिला है। बताया गया है कि इन कैमरे का रिमोट कबाड़ियों के हाथ में है।
विज्ञापन

अब सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा शातिर कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। एक कबाड़ी मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। उसकी 1.10 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। अब पुलिस की पहली सूची में 32 कबाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में केस पंजीकृत हैं। पुलिस का दावा है कि इन लोगों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी। जिस में भी कोई संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी तो जांच हो कर कार्रवाई होगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें