फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News : ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम, मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 29 Jan 2023 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शादी के 17 साल बाद महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भाई ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि आए दिन ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट करते थे। 
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगड़ी में शादी के 17 साल बाद महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


Meerut News : पति की नही उतरी मेहंदी, बनाने पड़ गए पत्नी के पिंड, रो-रोकर बुरा हाल

हापुड़ निवासी सत्यपाल ने बताया कि 17 साल पहले उनकी बहन सुशीला की शादी शेरगड़ी निवासी आदेश से हुई थी। शादी के बाद सुशीला को दो बेटे व एक बेटी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन सुशीला क़े साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी। जिस कारण गंभीर हालत में उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को सुशीला ने उपचार क़े दौरान दम तोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Meerut News : नौचंदी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला, युवक ने की आत्महत्या, फराह नाम की युवती से थे संबंध
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें