मेरठ के ईव्ज चौराहे पर हादसा होने से टल गया। खराब मौसम के बीच बिजली के खंभे में आग लग गई। आग की लपेटे इतनी तेज थी कि वह पास में खड़े पेड़ तक भी जा पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी समय से पहुंची और आग पर काबू पाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के ईव्ज चौराहे पर बिजली के खंभे पर पहले चिंगारी उठी, उसके बाद देखते ही देखते आग की लपेटे आनी शुरु हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रविवार को सर्द मौसम में बारिश का भी एहसास हुआ। हल्की बूंदाबांदी बारिश में तब्दील हो गई। जगह-जगह सड़के गीली हो गई और लोगोंं का बाहन निकलना भी कम होता गया। ईव्ज चौराहे पर हुई घटना में गनीमत रही कि हादसे के वक्त खंभे के पास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
साथ ही स्थानीय दुकानदारों ने भी आग बुझाने की पूरी कोशिश की। पास में सड़क निर्माण के लिए रखी सामग्री से भी आग को बुझाने की कोशिश की गई। आग की लपेटे पेड़ तक जाने लगी, जिससे अन्य जगहों पर भी आग फैल सकती थी। दमकल विभाग के जल्दी पहुंचने से हादसा टाल लिया गया।