फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के दौर में डिग्री पर्याप्त नहीं : निशा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने बुधवार को कॅरिअर की ओर पेशेवर दुनिया की तैयारी विषय पर एक मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को कॉलेज से व्यावसायिक जगत में प्रवेश के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान देना रहा।
विज्ञापन

सत्र के मुख्य वक्ता निशा गुप्ता ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। छात्रों को तकनीकी कौशल, मृदु कौशल, इंटर्नशिप और नेटवर्किंग पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में कॉलेज और व्यावसायिक संस्कृति के अंतर पर चर्चा हुई। उद्योग की मांग के अनुसार कौशल विकास, साक्षात्कार की तैयारी भी मुख्य बिंदु रहे। लिंक्डइन, इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव की भूमिका भी बताई गई।
कार्यक्रम की संयोजक ममता सिंह ने कहा कि आज का छात्र कल का नेता बनेगा। हमें उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और आत्मविश्वास से लैस करना होगा। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें