फोटो
मेरठ। बीआईटी ग्लोबल स्कूल में रंगमंच एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने शास्त्रीय लोक, फ्यूजन और आधुनिक नृत्य शैलियों में सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नितिन सिंह तोमर व प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अतिथि सुभारती यूनिवर्सिटी से डॉक्टर प्रीति, भगवती कॉलेज से डॉक्टर अनीता कंबोज, रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्या पारुल व हेलो किड्स स्कूल की प्रधानाचार्या सपना ढींगरा रही। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 14 साल तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र, पदक और छात्रवृत्ति पत्र दिए। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।