फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 22 Sep 2020 01:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

- गांव बलवा के जंगल में चल रही थी, दो आरोपी हुए फरार
- मौके से बने-अधबने तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद
 
विज्ञापन
tamancha factory busted - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शहर कोतवाली पुलिस ने गांव बलवा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। मौके से बड़ी संख्या में बने-अधबने तमंचे, कारतूस और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि गांव बलवा के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और अवैध शस्त्र बनाते चार आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के नाम नवाब, इस्लाम व राजीव निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली शामली और नफीस निवासी गांव मंदवाड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर है, जबकि फरार आरोपियों के नाम कादिर व इंसार निवासी गांव बलवा है।

एसपी ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार व फरार आरोपियों पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व अन्य मामलों में कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है ।

मौके से बरामद हुए अवैध शस्त्र व उपकरण
14 तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 01 तमंचा 32 बोर, चार  अद्धे तमंचे जिनमें एक तमंचा 315 बोर, 3 तमंचे 12 बोर के, 15 बॉडी/बट अधबने तमंचे, 26 नाल जिसमें तीन नाल बड़ी 12 बोर, 20 नाल छोटी 12 बोर, 3 नाल छोटी 315 बोर की, 19 कारतूस जिनमें 10 कारतूस 315 बोर, 9 कारतूस 12 बोर के, वेल्डिंग मशीन इलेक्ट्रिक,  ड्रिल मशीन, बांक लकड़ी से जुड़ा, ग्राइंडर मशीन इलेक्ट्रिक, चार मोबाइल फोन, सात रेती,  तीन हथौड़ी, प्लास, पेचकस, आरी ब्लेड, ड्रिल पिन, स्प्रिंग, फायरिंग पिन, हेमर, हेमर लकड़ी के गुटके, छैनी, तमंचा बाड़ी बनाने के लोहे के पीस, पायना, स्क्रू, पत्ती आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें