पांच साल पहले एसपी रवि शंकर छवि पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सूबे के टॉप-20 माफिया की सूची में शामिल डी-46 गैंग के सरगना कुख्यात आकाश जाट को सात और उसके साथी अमित भूरा को तीन साल कैद की सजा सुनाई। एडीजे (चतुर्थ) आबिद शमीम ने फैसला सुनाया। आकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। उस पर लूट, हत्या, रंगदारी के 28 अभियोग दर्ज हैं।
एसपी अभिषेक सिंह और एडीजीसी (फौजदारी) अनुज ढाका ने पत्रकारों को बताया कि 15 नवंबर 2015 की रात में तत्कालीन एसपी रवि शंकर छवि रमाला थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। रमाला नहर पुलिया पर रात करीब पौने 12 बजे स्विफ्ट गाड़ी पहुंची। एसपी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।