उत्तर प्रदेश के बागपत में नकली शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार मेरठ एसडीएम और सिंघावली अहिर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की यह बड़ी खेप पकड़ी है।
विज्ञापन
बताया गया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना से बागपत लाई जा रही थी। पुलिस को मौके से अवैध शराब की 820 पेटियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत तकरीबन 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सीएसडी कार पर लगाकर लोगों को चुनाव के दौरान असली बताकर नकली शराब पिलाई जा रही थी। सिंघावली अहिर थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।