फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग और यूनिपोल को हटाया, सामान जब्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में नगर निगम ने सोमवार को अवैध होर्डिंग और यूनिपोल को हटाने का अभियान चलाया। निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाकर सामान जब्त कर लिया है। चेतावनी दी कि अगर दोबारा से होर्डिंग-यूनिपोल लगाए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी भोला नाथ गौतम ने प्रवर्तन दल की टीम द्वारा निजी भूमि/भवनों पर अवैध रूप से लगे विज्ञापन पटों आदि को हटवाने हेतु हापुड़ अड्डा, मोहनपुरी कब्रिस्तान क्षेत्र के आसपास, वेस्टर्न कचहरी रोड पर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंगों की फ्लेक्स हटवाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। हापुड़ अड्डे से एक होर्डिंग्स, मोहनपुरी स्थित कब्रिस्तान से 4 होर्डिंग्स, शिवाजी रोड़ गुप्ता क्लासेस के सामने कब्रिस्तान से 2 और वेस्टर्न कचहरी रोड पर नगीन प्रकाशन के बराबर वाली बिल्डिंग से एक फ्लैक्स हटवाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें