फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिखा चांद तो कल से शुरू होंगे रोजे, जानिए, कुछ खास बातें

Wed, 16 May 2018 07:01 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बरकतों से भरा रमजान का मुबारक महीना कल से शुरू होने जा रहा है। आज रात से महानगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज और बृहस्पतिवार को माह रमजान का पहला रोजा संभव है। शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने बताया कि इसी माह में कुरआन नाजिल हुआ जो पूरी दुनिया के लिए हिदायत है। शहर काजी ने हदीस के हवाले से बताया कि अल्लाह के रसूल ने कहा है कि जो शख्स इस महीने में रोजे रखेगा उसके तमाम गुनाह माफ कर दिए जाएंगे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज शाम चांद कमेटी की बैठक ऊंची मस्जिद गूजरी बाजार में होगी जिसमें शहर क्षेत्र के उलेमा कराम शिरकत करेंगे। रमजान के चांद होने की पुष्टि हो जाती है तो पहला रोजा कल बृहस्पतिवार को होगा। 

विज्ञापन


माह रमजान के पहले 10 दिन रहमत के गोला कुआं दरियागंज मस्जिद के इमाम मौलाना जिब्राइल ने हदीस के हवाले से बताया कि नबी हजरत मोहम्मद साहब ने शाबान महीने के अंतिम दिनों में लोगों को हिदायत दी कि एक महीना आ रहा है जो बहुत बड़ा और मुबारक महीना है। अल्लाह ने इस महीने के रोजों को फर्ज फरमाया। माह रमजान के पहले 10 दिन रहमत के बीच के 10 दिन मगफिरत के और आखिर के 10 दिन जेहन्नुम (नर्क) से आजादी के हैं। 

कुरआन सुनना और पढ़ना सवाब  
मिल्ली कौंसिल के जिलाध्यक्ष एवं आलिम कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने मुबारक महीने की अहमियत के बारे में बताया कि मुबारक महीने में कुरआन की तिलावत करना एवं पढ़ना बहुत अफजल अमल है। उन्होंने कहा कि तरावीह की नमाज में कुरआन सुनना और पढ़ना बहुत सवाब का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरआन दुनियां में इल्म लेकर आया 

फाइल फोटो
शौकत कालोनी लिसाड़ी रोड स्थित जामिया मुजफ्फरिया के मोहतमिम मौलाना खुरशीद ने बताया कि कुराने करीम दुनिया में हिदायत और इल्म लेकर आया। इसलिए कुरआन इल्म का बहुत बड़ा जखीरा है। उन्होंने कहा कि इस महीने में झूठ बोलना, गाली देना, गाना सुनना, दिल दुखाना, किसी का हक दबाना एवं धोखा देना आदि बुराइयों से बचना चाहिए। 
सब्र का महीना है रमजान 
मदरसा दारूल उलूम इस्माईल नगर के शिक्षक मौलाना कारी सलमान कासमी ने बताया कि रमजान का महीना सब्र (धैर्य) का है और सब्र का बदला जन्नत है। इस बरकत के महीने में अल्लाह मोमिन का रिज्क बढ़ा देता। 

शहर क्षेत्र की सभी मस्जिदें गुलजार 
माह रमजान की आमद पर शहर क्षेत्र की सभी मस्जिदों की रंगाई पुताई एवं साफ सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है। मस्जिद की प्रबंध कमेटी द्वारा नमाजियों के लिए सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। इसके अतिरिक्त लोगों ने रमजान के खाने-पीने की सामग्री की भी व्यवस्था कर ली। 

यहां पर होगा शबीना
माह रमजान के प्रारंभ में शबीने की भी तैयारी की गई है, जिसके मुताबिक शाही जामा मस्जिद में 06 रोजा शबीना होगा जिसमें कारी शफीकुर्रहमान कुरआन सुनाएंगे। इसके अलावा शाही ईदगाह में 05 दिन के शबीने में कारी अफ्फान, ऊंची मस्जिद गूजरी बाजार में 05 रोजा शबीना में हाफिज हारून,जुबेदा मस्जिद हापुड़ रोड पर 07 दिन के शबीने में मौलाना अली रजा कुरआन की तिलावत करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें