फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नफरत की राजनीति का भाईचारे से दूंगी जवाब : इकरा हसन

विज्ञापन
सरधना। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान सम
विज्ञापन
कैराना सांसद बोलीं—साइकिल सिर्फ सवारी नहीं, हमारी सोच और आगे बढ़ने की चाबी भी
विज्ञापन




तालीम पर हमारा और आपका पहला अधिकार होना चाहिए, शिक्षा ही तरक्की का सबसे बड़ा जरिया



संवाद न्यूज एजेंसी



सरधना (मेरठ)। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैराना की सपा सांसद इकरा हसन ने युवाओं में नया जोश भरा। इकरा ने कहा कि भाजपा के नफरत भरे इरादों को हमें कभी कामयाब नहीं होने देना है। अगर ऐसे नफरती दल को आगे बढ़ने का मौका मिला तो आवाम का बड़ा नुकसान होगा। ये समाज में केवल नफरत फैलाते हैं, जिसका जवाब हम सभी को आपसी भाईचारे और एकजुटता से देना होगा।
कैराना सांसद ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जो नारा दिया है, वही हमारी असली ताकत और पहचान है। अब वक्त आ गया है कि हम सब एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।उन्होंने देश के निर्माण में डॉ. कलाम के योगदान को याद किया।
विज्ञापन

महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी पर जोर देते हुए इकरा हसन ने कहा कि प्रदेश में सदन तक पहुंचने वाली महिलाओं की तादाद बहुत कम है। उनकी दिली तमन्ना है कि आधी आबादी को उनका पूरा हक मिले और अधिक से अधिक महिलाएं सदन में जीतकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तालीम पर हमारा और आपका पहला अधिकार होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही तरक्की का सबसे बड़ा जरिया है। छात्राओं को साइकिल वितरण पर उन्होंने कहा कि साइकिल सिर्फ एक सवारी नहीं बल्कि हमारी सोच है। यह हमें अपने दम पर आगे ले जाने वाली चाबी है। जैसे हम खुद पैडल मारकर अपनी मेहनत से साइकिल आगे बढ़ाते हैं, वैसे ही मेहनत के बल पर जीवन में भी आगे बढ़ना है। सांसद ने विधायक अतुल प्रधान की तारीफ की।

सपा सरकार बनने पर लिया जाएगा हिसाब: अतुल प्रधान



इकरा हसन के साथ ही सपा के वरिष्ठ नेता जावेद आब्दी और प्रमुख समाजवादी चिंतक डॉ. लक्ष्मण यादव ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर जुल्म करने वालों से हिसाब लिया जाएगा। थाना और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार को पांच दिन में खत्म किया जाएगा। अतुल ने अपने कार्यकाल में सरधना बिजलीघर, गंगनहर पटरी, मेरठ-करनाल फोरलेन और सरधना-नानू मार्ग से जुड़े विकास कार्यों का जिक्र किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद



आदिल चौधरी, सीमा प्रधान, नदीम चौहान, गौरव चौधरी, मोहम्मद अब्बास, अली शाह, असद गालिब, आफताब अंसारी, सुहेल शाह, शाहवेज अंसारी, साजिद मलिक, ललित गुर्जर आदि मौजूद रहे।

सरधना। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान सम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें