फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, भोला गंगनहर में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
जानीखुर्द। भोला झाल पर गणेश विसर्जन करते श्रद्धालु फोटो संवाद
विज्ञापन
जानी खुर्द। भोला झाल स्थित गंगनहर पर रविवार को गणेश विसर्जन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरठ और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को गंगनहर के जल में विसर्जित किया।
विज्ञापन

सुबह से ही भोला झाल गंगनहर के तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। विभिन्न पूजा समितियों और घरों में स्थापित गणपति की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा के रूप में झाल पर लाया गया। श्रद्धालुओं ने पहले भगवान गणेश की अंतिम आरती उतारी, मोदक व प्रसाद का वितरण किया और फिर अश्रुपूर्ण नेत्रों से बप्पा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान गंगनहर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और जानी थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और गोताखोरों को मुस्तैद रखा गया। साथ ही प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही विसर्जन करने की अपील की गई। दिनभर चले विसर्जन कार्यक्रम के बाद देर शाम तक भोला झाल परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष विघ्नहर्ता के पुनः आगमन की प्रार्थना की।

जानीखुर्द। भोला झाल पर गणेश विसर्जन करते श्रद्धालु फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें