फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय पर ताला लगाने की धमकी पर मारा था भाई को

Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गांव भोगपुर निवासी मृतक कमल।फाइल फोटो
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने गांव भोगपुर में कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई कमल की हत्या करने के आरोपी भाई मदन को पकड़ लिया है। दरअसल मां को शौच जाना था, इसी बीच झगड़े के चलते कमल ने शौचालय पर ताला लगाने की धमकी देते हुए ताला लगाने का प्रयास किया। जिस पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार करते हुए कमल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव भोगपुर में करीब 48 वर्षीय कमल की घर में ही कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। शव को खेत में ले जाकर उपलों की चिता बनाकर जलाने का प्रयास किया गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से निकाला था। आरोपी पुलिस के पहुंचने पर भाग गया था। मृतक के गांव भोगपुर निवासी चाचा भोपाल ने मृतक के बड़े भाई मदन पुत्र रामपाल के खिलाफ कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने व शव को जलाने के लिए खेत पर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मदन को गांव भोगपुर में उसके घर से पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद कर ली है। बता दें कि कमल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मदन की शादी हो चुकी है। कमल अपने हिस्से की जमीन बेचकर शादी करना चाहता था। मदन नहीं चाहता था कि कमल अपने हिस्से की जमीन बेचे। इसी सेे दोनों भाइयों में विवाद पनपा हुआ था।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मदन की मां शौचालय के लिए जाने लगी तो कमल ने विवाद उत्पन्न किया और कहा कि वह शौचालय का ताला लगा देगा। अपनी मां को शौच के लिए जाने से रोका। इस बात पर विवाद बढ़ गया। जिससे मदन ने कमल की हत्या कर दी है। हत्यारोपी मदन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव भोगपुर निवासी मृतक कमल।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें