फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा...

Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में गुरु पूर्णिमा पर हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने अपने गुरु के पास पहुंचकर गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा... गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः का गुणगान कर उनका आशीष लिया। इस दाैरान कई जगहों पर भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

गायत्री शक्ति पीठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य सुधा राठी ने कहा कि गुरुदेव ने गायत्री माता की सिद्धी प्राप्त कर मानवमात्र को गायत्री मंत्र और गायत्री यज्ञ करने का संदेश दिया। बीना राठी, अंजना भटनागर, हरेंद्र सिंह, सुदेश सिंह, राजीव गोयल और सुधा गोयल मौजूद रहे। उधर, धौंकलपुर में भीम सैन देवता पर भंडारे का आयोजन किया गया।
डाॅ. अरविंद कुमार की ओर से भंडारा किया गया। ग्राम प्रधान सचिन मालिक, पूर्व प्रधान बेगराज सिंह, दिनेश कुमार, रोहताश सिंह, जिला पंचायत सदस्य किरणपाल रहे।
विज्ञापन

नहटौर। गुरु गद्दी दरबार फुलसंदा आश्रम में हवन-पूजन किया गया। इस दौरान आश्रम एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के उद्धोषों से गूंज उठा। सतसंग में बाबा फुलसंदे वालों ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि गुरु अपने शिष्य का हर क्षेत्र में व्यापक एवं समग्र मार्गदर्शन करता है। इस कारण ही गुरु का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर है। कार्यक्रम के अंत में लगभग तीन सौ नए अनुयायियों ने बाबा फुलसंदे वालों से नाम दान लिया।
गंज दारानगर। निजामतपुरा में स्थित उमा महेश आश्रम में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में डॉ. नरेंद्र शर्मा व उनकी पत्नी डॉ. मधुबाला शर्मा रहीं। भागवत कथा राम स्नेह शास्त्री ने सुनाई। बृहस्पतिवार को आश्रम में पहुंचे अनुयाइयों ने गुरु आत्मानंद ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लिया।
अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य ने महर्षि वेद व्यास के बारे में बताया। संजना चौहान,जस्सी, साची चौहान, इल्मा परवीन, आयुष मौजूद रहे।
नगीना। एसएस के इंटरनेशनल एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या अंशु बिश्नोई ने गुरु की महत्ता बताई।
कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पंडित सुशील शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। ग्राम बाकर नंगला, पीपलसाना स्थित शनि देव मंदिर, जीवनपुर स्थित गूलर वाला स्थान पर भंडारा हुआ।
हल्दौर। नगर में धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर पंडित सुरेशचंद्र शर्मा ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद भंडारा हुआ। पंडित अवधेश शर्मा, चरण सिंह सैनी, महिपाल सिंह, सुधा सैनी आदि मौजूद रहे। मोहल्ला पोखर में स्थित मंदिर, अट्टे वाले बाबा पर भंडारा हुआ।
अफजलगढ़। भज्जावाला स्थित प्रज्ञा पीठ पर शांतिकुंज की ओर से पांच कुंडीय हवन-यज्ञ किया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह व पीतांबर सिंह रहे। मुकेश कुमार, त्रिलोचन सिंह, संजय शर्मा आदि रहे।

बिजनौर में गुरु पूर्णिमा पर हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें