फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कच्छ की लिप्पन कला और व्यंजनों के हुए मुरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में गुजरात दिवस पर लगे बापू बाजार का समापन, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुजरात दिवस के अंतर्गत आयोजित बापू बाजार का समापन हुआ। पांच दिवसीय इस आयोजन में गुजरात की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल यादव ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि बापू बाजार का शुभारंभ 30 अप्रैल को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया था। 30 अप्रैल से 4 मई तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों और आगंतुकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां लगे स्टॉलों पर खरीदारी की।
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ की लिप्पन कला, मिरर वर्क, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प विद्यार्थियों ने तैयार कर प्रस्तुत किए, जिन्हें खूब सराहा गया। इसके साथ ही ढोकला, फाफड़ा, खांडवी, पात्रा और जलेबी जैसे गुजराती व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
गुजराती वेशभूषा में आए छात्र छात्राएं सबको आकर्षित कर रहे।समापन समारोह में डॉ. अनिल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को संस्कृति से जोड़ने के साथ ही उनमें उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान स्टॉल लगाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी धमाल, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ. रीता सिंह सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें