केस : दो
कबाड़ी बाजार निवासी व्यक्ति ने भी शिकायत की। इसमें उसने बताया कि उसके दो बच्चे आठवीं-नौंवी कक्षा में पढ़ते हैं और हास्टल में रहते है। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जब भी घर पर आता है तो खाना खुद बनाना पड़ता है। उसकी पत्नी हर समय टीवी या मोबाइल में व्यस्त रहती है। जब वह मना करता है तो घर में झगड़ा होता है। पत्नी के मायके वाले भी उसका ही साथ देते हैं।
यह भी पढ़ें: Shamli: जिसके लिए घर छोड़ा, अपनों से रिश्ता तोड़ा, उसी प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, इस हाल में मिली लाश
अधिकतर प्रार्थना पत्र में पतियों पर आरोप लगते हैं। पिछले कुछ समय से ऐसे भी केस आ रहे हैं, जिसमें पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। दोनों ही मामलों में प्रयास रहता है कि उनके बीच सुलह करा दी जाए।
- आंचल शर्मा, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र