फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति गया सऊदी अरब, भेजता रहा 20 हजार महीना और पत्नी ने खिलाए ऐसे गुल

Thu, 16 Mar 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
सऊदी अरब
विज्ञापन
मेरठ में खरखौदा कांशीराम निवासी युवक नौकरी करने के लिए सऊदी अरब गया था। जब वह वापस लौटा तो पत्नी पता चला कि उसकी पत्नी मकान बेचकर फरार हो गई है। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक तीन वर्ष पहले नौकरी करने के लिए सऊदी अरब गया था। वह अपनी पत्नी और बच्चों को कांशीराम स्थित आवास में छोड़कर गया था।
विज्ञापन


युवक का कहना है कि वह सऊदी अरब से अक्सर पत्नी और बच्चों से फोन पर बात भी करता था। पत्नी की मांग पर वह प्रति माह 20 हजार रुपये की नकदी भी भेज रहा था। उसे पत्नी की बात से कभी भी नहीं लगा कि कोई गड़बड़ है। कुछ दिन पहले जब वह वापस लौटा तो मकान बंद मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी मकान किसी और को बेच कर चली गई है।

युवक का आरोप है कि मकान में घरेलू सामान और सोने-चांदी के जेवर भी थे। आरोप है कि पत्नी उन सभी को भी अपने साथ ले गई। आरोप है कि जब उसने लोहियानगर में रह रहे अपने ससुराल पक्ष से बात की तो सभी ने गाली गलौच और जान की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें