फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : मेरठ में दोस्त से संबंध नहीं बनाने पर पत्नी को दी यातनाएं, लाइटर से जलाया

Sun, 06 Jun 2021 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पत्नी ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की, जिसके बाद एसपी सिटी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दोस्त से अवैध संबंध नहीं बनाने पर नौचंदी थाना क्षेत्र के युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़िता को लाइटर से भी जलाया। एसपी सिटी ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले मेडिकल थाना क्षेत्र की कॉलोनी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके देवर और जेठ उस पर गलत निगाह रखने लगे।

शिकायत करने पर पति ने उल्टा उसे ही यातनाएं दी। कुछ दिन पहले उसका पति अपने एक दोस्त को घर लेकर आया और उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। यहां तक कि उसे सिगरेट जलाने वाले लाइटर से जलाकर यातनाएं भी दी।
विज्ञापन


कई दिन बाद भी जब वह पति के अनैतिक कार्यों में शामिल नहीं हुई तो उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें