फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : यहां नहीं थम रहा ब्लैक फंगस का खतरा, फिर मिले नए मरीज, एक की मौत और...

Sun, 06 Jun 2021 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां ब्लैक फंगस का खतरा थम नहीं रहा है। जिले में लगातार ब्लैक फंगस के मामले मिल रहे हैं। अब फिर से 11 नए मरीज मिले हैं। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस और कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को ब्लैक फंगस के 11 नए मरीज मिले, जबकि मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत हो गई। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 248 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 19 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं शनिवार को 14 मरीजों की छुट्टी हो गई है। इस तरह 100 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब 129 एक्टिव केस बचे हैं। इसी बीच कोरोना के 35 नए मरीज मिले, जिनमें से चार को जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 103 मरीजों का इलाज चल रहा है। 13 मरीज कोविड पॉजिटिव और 90 निगेटिव हैं। इनमें से 22 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। यहां ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बनाया गया 100 बेड का वार्ड फुल हो चुका है। लिहाजा, कोविड-19 ब्लाक में व्यवस्था करनी पड़ी है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। ब्लैक फंगस के कोविड पॉजिटिव और नॉन कोविड मरीजों को अलग अलग रखा गया है।

उधर, शनिवार को 7564 सैंपलों की जांच हुई। अब कोरोना के 1257 केस एक्टिव हैं। इनमें से 198 अस्पतालों में और 478 होम आइसोलेशन में हैं। ग्रामीण इलाकों में 2634 लोगों की जांच की गई। इनमें सात पॉजिटिव निकले। 159 गांवों में कोरोना के मरीज हैं, जबकि 419 गांवों में एक भी मरीज नहीं हैं। अब तक 65574 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 55892 की छुट्टी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें