फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटती रिश्तों की डोर: पत्नी ने रोका पर नहीं माना, Video Call पर बात करते हुए फंदे पर झूला पति, ये रही वजह

Wed, 02 Aug 2023 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में शुक्रवार रात एक युवक ने मायके गई पत्नी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और फांसी के फंदे पर झूल गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में शुक्रवार रात एक युवक ने मायके गई पत्नी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। बताया गया कि युवक ने पत्नी का वीडियो कॉल की, इसके बाद पत्नी से बात करते हुए ही पंखे पर फंदे से झूलकर जान दे दी। पत्नी ऐसा करने से मना करती रही, मगर पति नहीं माना।

विज्ञापन


करीब 11 माह पहले ही कंकरखेड़ा के युवक ने टीपीनगर की युवती से प्रेम-विवाह किया था। दोनों में विवाद होने के बाद काफी समय से पत्नी मायके में थी। युवक उसे लेने कई बार ससुराल गया, मगर उसके न आने के कारण से वह परेशान था।
 

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे स्थित एक गांव का निवासी था। उसका टीपीनगर क्षेत्र की युवती से प्रेम-विवाह किया था। दो माह से उनके बीच मतभेद शुरू हुए और पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी के घर न आने से वह हताश हो गया था।

शुक्रवार रात युवक ने फिर पत्नी को घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने घर आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दंपती में फोन पर ही काफी विवाद हुआ। युवक ने फोन काटने के बाद पत्नी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की। 

वीडियो कॉल के दौरान युवक ने पंखे से लटककर खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन पत्नी को लगा कि युवक सिर्फ धमकी दे रहा है। कुछ ही देर में युवक ने पत्नी से बात करते-करते उसके सामने ही दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। 

पत्नी ऐसा करने से मना करती रही, लेकिन युवक ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद पत्नी ने युवक के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें