फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल से लौट रहे दंपती में हुआ विवाद, रास्ते में रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली; मौत से मचा कोहराम

Sun, 17 Mar 2024 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बागपत जिले में ससुराल से लौटते समय पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गाली मारकर आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बराल पुसार मार्ग पर ससुराल से लौटते समय पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गाली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोंटा गांव थाना मंसूरपुर निवासी विकास राठी (40) की जिवाना गांव में ससुराल है। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया हुआ था। रविवार देर शाम को वह अपनी पत्नी के साथ कार से अपने गांव सोंटा जा रहा था। वह बराल पुसार मार्ग पर स्थित इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास पहुंचा था, तभी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। 

पत्नी ने आनन-फानन में अपने मायके जिवाना गांव में फोन कर घटना की सूचना दी। परिजन उसे कार में लेकर बड़ौत जा रहे थे तो किसी ने थाने में फोन कर घटना से अवगत कराया। पुलिस ने जिवाना टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया और उसे बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि अभी थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर बागपत मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें