बिजनौर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव की घोषणा होते ही राजनीति पार्टियां, प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बार प्रशासन, कर्मचारी और जनता के लिए राहत की बात है कि जिले की सभी सीटों पर पहले ही चरण में लोकसभा चुनाव होगा।
बिजनौर जनपद में आठ विधानसभा सीट हैं। जिले की ये विधानसभा तीन लोकसभा सीट में आ रहीं हैं। बिजनौर लोकसभा सीट में चांदपुर, बिजनौर, पुरकाजी, मीरापुर, हस्तिनापुर सीट आती हैं। नगीना सीट में नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, नहटौर और नूरपुर विधानसभा आती है। बढ़ापुर विधानसभा मुरादाबाद लोकसभा में आती है। इस बार बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव पहले ही चरण 19 अप्रैल में ही होगा। बिजनौर पिछले लोकसभा चुनाव में तीनों सीटों पर तीन चरण में ही चुनाव हुआ था। एसपी नीरज जादौन ने कहा कि आचार संहिता का पूरा पालन कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
- आचार संहिता लागू, गाइड लाइन की जारी : डीएम
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की और बताया निर्वाचन से संबंधित निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन बताया। कहा कि जनपद में पहले चरण 19 मार्च को चुनाव होगा। उसी क्रम में निर्वाचन की अधिसूचना 20 मार्च से शुरु होगी। कहा कि प्रशासन ने चुनाव संबंधित तैयारी पूर्ण कर ली है। कहा कि 72 घंटे के अंदर जनपद में सभी राजनीतिक होर्डिंग और बैनर उतरवा लिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइनों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- निर्वाचन की अधिसूचना - 20 मार्च
नाम निर्देशन की अंतिम - 27 मार्च
नाम निर्देशन की जांच - 28 मार्च
नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि - 30 मार्च
मतदान का दिन - 19 अप्रैल
मतगणना - 4 जून
बिजनौर के सीडीओ और नगीना के डीएम बने रिटर्निंग ऑफिसर
लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बिजनौर लोकसभा सीट का अधिसूचित रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर एवं नगीना सुरक्षित सीट का रिटर्निंग ऑफिसर जिलाधिकारी को नियुक्त किया।
- -बिजनौर लोकसभा में ये विधानसभा
लोकसभा सीट बिजनौर में विधानसभा बिजनौर, चांदपुर विधानसभा, मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीट, मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट शामिल हैं।
नगीना लोकसभा सीट में
लोकसभा सीट नगीना में विधानसभा नजीबाबाद, नगीना सुरक्षित, धामपुर, नहटौर सुरक्षित और नूरपुर विधानसभा शामिल है। वहीं जनपद की बढ़ापुर विधानसभा सीट मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल हैं।
-