फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी

Sat, 30 Dec 2023 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Meerut Murder Case:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। दामाद के अंतिम संस्कार में सास भी पहुंची। इस दौरान बेटी की करतूत पर खूब दुखी हुई। वहीं मौके पर मौजूद महिलाएं ताने मारती रहीं कि आखिर तूने कैसी बेटी पैदा की, जिसने दो घर उजाड़ डाले।
विज्ञापन
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुण प्रजापति (30) ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस पत्नी को वह इतना प्यार करता है, वह इस तरह से प्रेमी के साथ मिलकर उसकी भाड़े के शूटरों से हत्या करवा देगी।

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत के पास ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति मीशो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में मैनेजर थे। उनकी शादी छह माह पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली की अर्चना पुत्री योंगेद्र से हुई थी। गुरुवार दोपहर एक बजे अरुण पत्नी के साथ बाइक से सरधना दवाई लेने आए थे। इसके बाद वह ससुराल चले गए। शाम पांच बचे पत्नी के साथ ट्योढ़ी के लिए निकल गए। 

पत्नी अर्चना के मुताबिक, करीब छह बजे धनवाली मंदिर रजबहा पटरी और मेरठ करनाल हाईवे के बीच पहुंचे तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अरुण का मोबाइल छीनकर रजवाहे में फेंक दिया। इसके बाद अर्चना का पर्स लूट लिया। अरुण ने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर और सीने में गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गई। परिजनों ने पत्नी के प्रेमी पर शक जताया तो हत्या की गुत्थी सुलझती चली गई।

अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

दरअसल शुक्रवार को मायके से निकलने से पहले अर्चना ने फोन कर अपने प्रेमी अभिषेक सोम से कहा था कि हम निकलने वाले हैं...आज ये बचना नहीं चाहिए। अर्चना से बात करने के बाद अभिषेक ने गांव के हर्ष सोम, अर्जुन उर्फ सोनू सैनी और अक्षय उर्फ भोला वाल्मीकि को तयशुदा प्लानिंग के तहत रजबहे की पटरी पहुंचने के लिए बोल दिया।

तीनों ने पहले तैयार की गई योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने अर्चना और उसके प्रेमी अभिषेक को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शूटर भोला, अर्जुन और मुखबिरी करने वाले रवि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

पति की हत्या के बाद दिखावे के आंसू बहाती रही अर्चना
छह महीने पहले अरुण के साथ सात फेरे लेने वाली अर्चना ने हत्या के बाद पुलिस के सामने खूब दिखावे के आंसू बहाए। वह बार-बार यही कहती रही कि बदमाशों ने सुहाग उजाड़ दिया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि अर्चना ऐसी घटना करा देगी। वारदात के बाद से लेकर रात को एक बजे तक अर्चना मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर मौजूद रही।

अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

पत्नी के साथ रहने के लिए ठुकरा दिया था अमेरिका जाने का ऑफर

अरुण कुछ दिन पहले ही अर्चना के साथ मनाली घूमने गया था। हीरे की अंगूठी दी थी। अर्चना के साथ रहने के लिए उसने अमेरिका जाने का भी ऑफर ठुकरा दिया था।

अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

अर्चना जबरन अरुण को अपने साथ दवाई लाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई थी। कई बार अरुण ने इंकार भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस तरह साफ है कि अर्चना ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले ही अरुण की हत्या की योजना बनाई हुई थी। अंकुर ने कहा कि यदि उन्हें पता होता तो भाई को अर्चना के साथ नहीं जाने देते।

विज्ञापन

अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala

अरुण की पत्नी अर्चना, उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश कर दिया गया। तीनों फरार हत्यारोपियों में भोला, अर्जुन और मुखबिरी करने वाले को रवि को हिरासत में ले लिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें