फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर बोला- तलाक... तलाक... तलाक

Thu, 05 Sep 2019 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा में एक विवाहिता ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा बेरियान निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर 2017 को उसका निकाह सहारनपुर के खाताखेड़ी में एक व्यक्ति के साथ हुआ था। परिवार वालों ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और शादी के दो दिन बाद ही उन्होंने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि कई कई दिनों तक उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। उसके साथ कई बार मारपीट की गई और घर से भी निकाल दिया गया। लेकिन रिश्तेदारों के सुलह समझौते के बाद वह फिर से ससुराल चली गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन तलाक का ‘कहर’, एक दिन में सामने आए पांच मामले, मेरठ में पति की शादी रुकवाने पहुंची पीड़िता
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि काफी दिनों से पति समेत ससुराल वाले उस पर मायके से दो लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इससे इंकार कर दिय तो उसे मारपीट कर फिर से घर से निकाल दिया गया। आरोप यह भी है कि 3 सितंबर को पति समेत ससुराल वाले मायके आए और गाली गलौज करने लगे। ऐसा करने से मना किया तो पति ने चिल्लाकर उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। विवाहिता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, पंचायत पर लगाया ये आरोप, पति कर रहा दूसरा निकाह

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें