फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की रिहाई की मांग तेज, कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता

Fri, 06 Sep 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार चंद्रशेखर सहित 92 कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उधर, बागपत जिले में भी भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को देकर भीम आर्मी के नेताओं को रिहा कराने की मांग की। 

विज्ञापन


दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहित 96 आंदोलनकारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। इन्हें छुड़वाने और रविदास मंदिर का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इनमें मुख्य रूप से रजत मिठारिया, टिकम बौद्ध, सुमित, करण राय, अंकित, प्रभाष गौतम, राहुल कुमार, आकाश कुमार, कपिल आदि शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: रविदास मंदिर गिराने का मामला: चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी ने निकाला मौन जुलूस
विज्ञापन


वहीं बागपत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक को जेल से रिहा नहीं करने से कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को देकर भीम आर्मी के नेताओं को रिहा कराने की मांग की है।

विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को भीम आर्मी भारत एक मिशन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां उन्होंने दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि 21 अगस्त को दिल्ली के तुगलकाबाद में जहां दलित समाज का रविदास मंदिर का गेट तोड़ा गया, उसका विरोध करने के लिए संस्थापक चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह और उनके समर्थक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, तभी से वह जेल में बंद हैं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपते हुए मांग रखी कि नागरिकों को दिए गए अधिकार को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों को रिहा किया जाए। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे वापस लिए जाए। 

यह भी पढ़ें: मंदिर गिराने का मामला: दिल्ली के लिए रवाना हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष जिशान हयात, जिला उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह एडवोकेट, जिला महासचिव संजय सिंह, अरविंद, सूरजपाल, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, जोनी कुमार, नाजिम खां, साजिद मलिक, सरफराज, साहिल, मोहसिन अली, फैय्याज मलिक, सन्नी, बिल्लू, सुनील, राजवीर, अक्षय, रविकांत, प्रिंस, नरेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें