फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: परतापुर में टैक्सटाइल फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर 

Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आग बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : fire in meerut
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में मंगलवार देर रात क्षेत्र स्थित शिव शक्ति टैक्सटाइल में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर के कुंडा इंडस्ट्रीज एरिया में शिव शक्ति टैक्सटाइल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी मौके पर ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन


बताया गया कि आग लगने से टैक्सटाइल फैक्टरी में करोड़ों की मशीने और सामान जलकर राख हो गया है। वहीं फैक्टरी में काम कर रहे सैंक़ड़ों मजदूर झुलसने से बच गए।  

उधर, पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्टरी में आग से निपटने के लिए कोई यंत्र मौजूद नहीं थे वहीं पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। आग लगने का मुख्य कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि अभी आग पर काबू नही पाया जा सका  है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें